Tuesday, 25 October 2022

वो दीपावली की अगली सुबह की तरह है

वो दीपावली की अगली सुबह की तरह है
फिर से रोज की तरह घर,आँगन सँवारेगी

वो दीपावली की अगली दोपहर की तरह है
फिर से सारा पिछला हिसाब कर बात सुनाएगी

वो दीपावली की अगली शाम की तरह है
फिर से तिनका तिनका जमा कर घर सजायेगी

वो दीपावली की अगली रात की तरह है
फिर से सारी रात ख़ामोशी से गुजारेगी

और अंत में

वो मेरी ज़िन्दगी के अमावस्या की पूर्ण चाँद की चाँदनी है
उसके बिना क्या पर्व त्योहार सब फीका है

No comments: